ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

Patna School Timing: हीट वेव के कारण राजधानी में बदला स्कूल की टाइमिंग, यहां देखें नया समय

Patna School Timing: पटना में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया है।

Bihar school news
Bihar school news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna School Timing: बिहार में तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पटना में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती दोपहर की गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 


बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब जिले के किसी भी सरकारी, निजी, मिशनरी, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 11:45 बजे के बाद किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।


इसको लेकर डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गर्मी के तीखे तेवर और हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। यह आदेश 23 अप्रैल 2025 को डीएम के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर के साथ लागू किया गया।


मालूम हो कि, पटना में सामान्यतः गर्मियों के दौरान स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 या 7:00 बजे से शुरू होता है और दोपहर 12:30 या 1:00 बजे तक चलता है। लेकिन अब इस नए आदेश के बाद सभी स्कूलों को अपनी समय-सारणी में तुरंत बदलाव करना होगा। कई निजी स्कूलों में जहां पहले 1:30 बजे तक कक्षाएं चलती थीं, अब उन्हें भी 11:45 बजे से पहले शिक्षण कार्य समाप्त करना होगा।


आपको बताते चले कि, यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन आवश्यक कदम उठा सकता है।