ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो भाइयों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Road Accident: पटना जिले के दनियावां–फतुहा एनएच-30A पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Road Accident: पटना जिले के दनियावां–फतुहा एनएच-30A पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दनियावां ब्रह्मस्थान के समीप हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया।


मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मुरेडा गांव निवासी पिता अखिलेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार , , और संजय पासवान का 27 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ कारू, के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे और एक ही बाइक से दनियावां बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में घायल अमरजीत और संजीत कुमार, जो मुरेडा गांव के ही निवासी हैं, को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दनियावां बिजली ऑफिस के पास से आगे बढ़ते ही ब्रह्मस्थान के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


हादसे की खबर मिलते ही मुरेडा गांव में कोहराम मच गया। मृतक अभिषेक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जबकि विकास के तीन बच्चे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का है। ट्रक की पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।