ब्रेकिंग
सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....

पटना के रिजॉर्ट में पुलिस की छापेमारी, शराब के नशे में 10 लोग गिरफ्तार; चल रहा था बार बाला का डांस

Bihar News: पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित एक रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से शराब की चार बोतलें और दो हथियार बरामद हुए। पार्टी में बार बालाओं का डांस भी चल रहा था।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में पुलिस ने एक रिजॉर्ट में चल रही बर्थडे पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। गेट नंबर 31 स्थित रिजॉर्ट में छापेमारी कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब और हथियारों के साथ कुछ लोग पहुंचे थे। इसके अलावा वहां बार बालाओं का डांस भी चल रहा था।



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट में अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग हथियार और शराब के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही श्रीकृष्णापुरी, बुद्धा कॉलोनी और पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे रिजॉर्ट की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर 10 लोग शराब के नशे में पाए गए।



छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की शराब की चार बोतलें और दो हथियार बरामद किए। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, हथियारों के लाइसेंस का सत्यापन कराया गया, जो वैध पाए गए।



पुलिस की जांच में सामने आया कि रिजॉर्ट में राजू नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। उसी ने पार्टी आयोजित की थी और लोगों को आमंत्रित किया था। पार्टी में दो डांसर भी मौजूद थीं। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।



जांच के दौरान एक महिला डांसर भी शराब के नशे में पाई गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पूरी छापेमारी की कार्रवाई सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार की मौजूदगी में की गई। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता