ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना : पटना-रांची जनशताब्दी के चपेट में आई कार, मौके पर पति-पत्नी और बेटी की मौत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक कार पटना-रांची जनशताब्दी की चपेट में आ गयी. इसमें कार सवार युवक, महिला और बच्ची की मौके पर ही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक कार पटना-रांची जनशताब्दी की चपेट में आ गयी. इसमें कार सवार युवक, महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

यह हादसा  पटना-गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के धरहरा के पास अवैध रेलवे क्रासिंग को पार करने के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है पटना के रहने वाले दंपत्ति अपनी बेटी के साथ धरहरा जा रहे थे. 

तभी अवैध क्राॉसिंग को पार करने के दौरान कार का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया. उसी वक्त पटना की तरफ से पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस आ गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पटना के रहने वाले सुमित कुमार, उनकी पत्नी नीलिमा देवी के रुप में की गई है. वहीं इस हादसे में उनकी बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गई है.