ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना के राजीव नगर में कोरोना विस्फोट, दर्जनों मरीज मिलने से इलाका सील

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को 901 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23300 हो गई है. राजधानी में एक बार फिर से क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को 901 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23300 हो गई है. राजधानी में एक बार फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ है. राजीव नगर इलाके से दर्जनों मरीज सामने आये हैं. जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति है. फिलहाल  इस इलाके को सील कर दिया गया है.


पटना में इन दिनों लगातार सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक पटना में 99 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3245 हो गई है. यह आंकड़ा राज्य के किसी भी जिले से ज्यादा है. पटना में मरने वालों का भी आंकड़ा अब 28 हो गया है. आपको बता दें कि गुरुवार काे एक दिन में सबसे ज्यादा 419 काेराेना मरीज पटना से मिले थे. इनमें पीएमसीएच के छह और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर भी शामिल थे.


उधर दूसरी ओर, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी किरण देवी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. संक्रमित होने के बाद दोनों फिलहाल आइसोलेट हो गए हैं. सांसद और उनकी पत्नी फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं. हालांकि अच्छी खबर ये है कि सांसद रामकृपाल के दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.


रामकृपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने वालों की पहचान शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि बिहार में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोरोना की चपेट में लगातार आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं. बीते दिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय से 75 कार्यकर्ता और नेता कोरोना संक्रमित मिले थे. जिसके कारण अन्य कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई है.


न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में कोरोना जांच में लगे एक टेक्नीशियन, एक नर्स और एक स्टाफ पहले ही संक्रमित हो गए हैं. अगर बिहार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 10273 सैम्पल की जांच हुई है. जिसमें 901 नए मरीज पॉजिटिव मिले. कोरोना से अब तक 14997 मरीज ठीक हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 8129 है.


पटना में 99, पश्चिम चंपारण में 98, भागलपुर में 63, मुंगेर में 58, नवादा में 47 और लखीसराय में 40 संक्रमित मिले हैं. बेगूसराय के 28, गोपालगंज के 27, गया व मुजफ्फरपुर के 26-26, समस्तीपुर और सुपौल के 23-23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके आलावा पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 12, खगड़िया व शेखपुरा में 11-11, शिवहर तथा वैशाली में 7-7, बक्सर, दरभंगा और मधेपुरा में 6-6 नए रोगी मिले हैं. सीतामढ़ी के 5, अरवल, किशनगंज, पूर्णिया व सहरसा के 4-4, जहानाबाद के 3, औरंगाबाद तथा भोजपुर के 2-2, बांका, कैमूर, मधुबनी और सारण के 1-1 व्यक्ति को कोरोना हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता