ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना: हिंसक प्रदर्शन मामले में 71 लोगों पर नामजद केस दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार

PATNA: राजधानी पटना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को हुए हिंसक उग्र प्रदर्शन मामले में 71 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. प्रदर्शन करने वाले 71 लोगो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को हुए हिंसक उग्र प्रदर्शन मामले में 71 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. प्रदर्शन करने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. इसके साथ ही 1000 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार की शाम अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था. करीब ढाई घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. हिंसक भीड़ ने पुलिस और आम लोगों पर जमकर पथराव किया था. प्रदर्शनकारियों ने तांडव मचाकर करीब एक दर्जन गाड़ियों को भी फूंक दिया था . इसके साथ ही कारगिल चौक के पास दो पुलिस चेकपोस्ट को आग के हवाले कर दिया था.


देर शाम तक पूरे अशोक राजपथ में कर्फ्यू जैसा नजारा बन गया. वहीं भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गये. बेकाबू भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी. वहीं पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में डीएसपी समेत पुलिस के कई जवान भी जख्मी हो गये थे. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को कंट्रोल में किया जा सका. वहीं इस घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 71 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.