ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना पुलिस तोड़ रही क्वारेंटाइन सेंटर के कायदे-कानून, 100 जवान हुए गायब !

PATNA :पटना पुलिस के 100 जवान लापता हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि क्वारेंटाइन सेंटर के आंकड़ें बता रहे हैं। जी हां क्वारेंटाइन सेंटर में जहां 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रखा गया था लेकिन वहां 100 जवान

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :पटना पुलिस के 100 जवान लापता हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि क्वारेंटाइन सेंटर के आंकड़ें बता रहे हैं। जी हां क्वारेंटाइन सेंटर में जहां 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रखा गया था लेकिन वहां 100 जवान ही मौजूद हैं। यानि 100 जवान क्वारेंटाइन सेंटर में मौजूद नहीं है। अब क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली दिख रही तो बेचारे पुलिस जवान करें तो क्या करें ?


दरअसल पटना पुलिस के कई जवान छुट्टी पर थे । उन्हें पटना लाया गया और बुद्धा कॉलोनी स्थित द्वारिका हाई स्कूल क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया। बताया गया कि 200 से ज्यादा ऐसे पुलिसकर्मियों को यहां लाकर क्वारेंटाइन किया गया है। लेकिन यहां अभी महज 100 पुलिस के जवान ही मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी जवान कहा गये और अगर गये तो क्यों गए क्योंकि नियमों के मुताबिक जिला के बाहर से आने पर 14 दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड बीताना जरूरी है। 


यहां क्वारेंटाइन किए गये पुलिसकर्मियों की मानें तो यहां खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं है। ये जवान 30 अप्रैल से यहां क्वारेंटाइन किए गए हैं। छह दिनों में मात्र दो दिन 1 और 2 मई को इन्हें खाना दिया गया। जवानों ने बताया कि खाने के लिए उन्हें पुलिस लाइन के मेस में जाना पड़ता है।वहीं पुलिस जवान क्वारेंटाइन सेंटर में गंदगी के बीच जिंदगी जीने को मजबूर हैं।  हालांकि अधिकारी इस संबंध में बताते है कि मेस से खाना लाकर जवानों को यहां दिया जाना है। वहीं अधिकारी बताते हैं कि कई जवानों ने खुद को होम क्वारेंटाउन किया है। लेकिन आंकड़ों की हकीकत तो यहीं कहती है कि पुलिस के जवान ही क्वारेंटाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 


टैग्स