ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Patna Police News: पटना के कई थानों के थानेदार बदले, पांच SHO को SSP ने किया लाइन हाजिर

Patna Police News: पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पांच थानेदारों को लाइन हाजिर किया गया, वहीं पांच थानों में नए SHO की तैनाती हुई है।

Patna Police News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Police News: बड़ी खबर राजधानी पटना के पुलिस महकमे से आ रही है, जहां पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने पांच थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है तो वहीं पांच थानों में नए थानेदारों को तैनात किया गया है। पटना एसएसपी कार्यालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।


दरअसल, राजधानी पटना में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की भारी फजीहत भी हो रही है। ऐसे में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने पांच थानेदारों के बदल दिया है और पांच को लाइन हाजिर किया है।


एसएसपी ने पीरबहोर थाना, सुल्तानगंज थाना,  चौक थाना, कंकड़बाग थाना और बेऊर थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेज दिया है तो वहीं इन सभी पांच थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी है और नए थानेदारों को जल्द से जल्द नए थानों में योगदान करने का निर्देश दिया है।


Patna Police News: पटना के कई थानों के थानेदार बदले, पांच SHO को SSP ने किया लाइन हाजिर 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता