ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना के 7 थानेदार कोरोना पॉजिटिव, 74 जवान भी हुए संक्रमित

PATNA : राजधानी पटना में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है। हर दिन राज्य के अंदर सबसे ज्यादा मरीज पटना में ही मिल रहे हैं। पटना पुलिस भी कोरोना की जबरदस्त चपेट में है। पटना के 7 थ

पटना के 7 थानेदार कोरोना पॉजिटिव, 74 जवान भी हुए संक्रमित
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है। हर दिन राज्य के अंदर सबसे ज्यादा मरीज पटना में ही मिल रहे हैं। पटना पुलिस भी कोरोना की जबरदस्त चपेट में है। पटना के 7 थानेदारों के साथ 74 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी होम क्वारंटाइन में हैं। अन्य थानेदारों ने ऐहतियात के तौर पर अपने परिवार से दूरी बना ली है


संक्रमण के दायरे में आने के बाद अन्य पुलिसवाले थाने के आसपास ही किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। संक्रमण को देखते हुये थानों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई और बेवजह आने-जाने वालों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। गंभीर मामलों में ही पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अन्य छोटे मामलों का निपटारा फोन पर किया जा रहा है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी थानेदार और जवानों को वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही थानों में ड्यूटी के समय मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। वहीं, थानों में भी पुलिस सतर्क है। अधिकांश थानों में आवेदन जमा करने के लिए परिसर में बॉक्स रखा गया है।


उधर कोराना ने जीआरपी पटना जंक्शन थाने में भी दस्तक दे दी है। यात्रियों की सुरक्षा और शातिरों की धर-पकड़ में मुस्तैद रहे दो दारोगा, दो सब इंस्पेक्टर तथा छह सिपाही कोरोना की चपेट में आ गये। इसकी पुष्टि जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने की है। बताया कि जांच में इन कर्मियों को संक्रमित पाये जाने पर पूरी तरह से ऐहतियात बरती जा रही है। सभी संक्रमित कर्मियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, उनके संपर्क में रहे अन्य कर्मियों की जांच कराई गई है। साथ ही थाने को नियमित रूप से सेनेटाइज करवाया जा रहा है। स्टाफ की कमी के बीच खुद चौबीस घंटे रेल थाने में मौजूद रहते हुए साथीकर्मियों के साथ जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहें हैं। इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान बुधवार की रात जीआरपी ने पटना जंक्शन से एक यात्री के चोरी गए मोबाइल के साथ एक शातिर को रंगेहाथ पकड़ लिया।

टैग्स