ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाCM उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच हुआ डिवोर्स, सु्प्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 32 साल पहले हुई थी शादीबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावचार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाCM उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच हुआ डिवोर्स, सु्प्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 32 साल पहले हुई थी शादीबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलाव

बिहार में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर; आरोपी फरार

Bihar Crime: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर में घुसकर हुए चाकू हमले ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया है। इस हमले में एक शख्स की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही...

बिहार में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर; आरोपी फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक युवक ने घर में घुसकर किरायेदार दंपति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।


मिली जानकारी के अनुसार, सलीम नामक व्यक्ति के मकान के तीसरे फ्लोर पर नवाज आलम अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक उनके घर में घुस आया। किसी को संभलने का मौका मिले, उससे पहले ही उसने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हमले की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी खुद को बचा नहीं सके।


इस हमले में नवाज आलम को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घर के अंदर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया।


अस्पताल में इलाज के दौरान नवाज आलम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


मामले को लेकर पुलिस अधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन सभी संभावित एंगल आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या अन्य वजहों, को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


घटना के बाद इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े या घर के अंदर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।