ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना पहुंचने के बाद गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे पीएम मोदी, तख्त श्री हरमंदिर पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को पटना पहुंच रहे हैं। पटना में 12 मई को रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री 13 मई की सुबह पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर

पटना पहुंचने के बाद गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे पीएम मोदी, तख्त श्री हरमंदिर पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को पटना पहुंच रहे हैं। पटना में 12 मई को रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री 13 मई की सुबह पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर पहुंचेंगे और गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर तख्त श्री हरमंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


पीएम के तख्त श्री हरमंदिर दौरे को लेकर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि के सदस्यों के साथ बैठक की। प्रबंधक कमेटि के अध्यक्ष जगजोत सिंह ने बताया कि पीएम मोदी 13 मई को सुबह 9 बजे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेंगे और करीब 9.20 बजे वे रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट तक तख्त श्री हरमंदिर में रूकेंगे।


इस दौरान पीएम मोदी गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे, गुरुवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र-सस्त्र और अन्य चीजों को देखेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि की तरफ से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा जाएगा। पीएम मोदी के साथ और कौन लोग गुरुद्वारा पहुंचेंगे फिलहाल इसके बारे में जानकारी नही दी गई है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो तख्त श्री हरमंदिर साहिब आएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।