ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna News: 6 और 7 नवंबर को पटना के सिनेमा हॉल्स में 50% की छूट, लाभ उठाने से पहले यह कार्य अनिवार्य

Patna News: पटना में 6 नवंबर को वोट डालें, 6-7 नवंबर को सिनेमाघर में 50% छूट पाएं। स्याही वाली उंगली दिखाते ही मिलेगा डिस्काउंट..

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna News: पटना जिले में 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिनेमाघर मालिकों ने बड़ा ऐलान किया है। सभी सिनेमा हॉल्स ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि मतदान करने वाले दर्शकों को टिकट पर पूरे 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 6 और 7 नवंबर को जिले के हर हॉल के सभी शो में उपलब्ध रहेगी।


छूट पाने का तरीका बेहद सरल है। मतदान केंद्र से लौटते समय अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। कोई अतिरिक्त मुहर या प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं। हॉल संचालक इसे जांच कर सीधे टिकट जारी करेंगे। जिला प्रशासन की मतदाता जागरूकता बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे मालिकों ने तुरंत स्वीकार कर लिया।


यह कदम खासतौर पर युवा मतदाताओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है। पटना में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत 57 के आसपास रहा था, जिसे इस बार 60 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है। सिनेमा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मनोरंजन का लालच वोटिंग बढ़ाएगा और लोकतंत्र को उत्सव का रूप भी देगा।


जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी 49 लाख मतदाताओं से घर से निकलकर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स, मेडिकल एसोसिएशन, स्कूल संघ समेत तमाम संस्थाएं इस अभियान में जुड़ी हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसी रचनात्मक पहल नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी।