ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Patna Traffic Alert: पटना में बढ़ेंगी दिक्कतें: मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड पर इस दिन तक बंद रहेगा आवागमन

Patna Traffic Alert: ट्रैफिक एसपी से अनुमति भी ले लिया गया है।ऐसे में सिपारा से मीठापुर की ओर आने वाले अब पहले की तरह सब्जी मंडी से होते हुए मीठापुर की ओर आयेंगे।

Patna Traffic Alert
Patna Traffic Alert
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna Traffic Alert: राजधानी पटना से जुड़े लोगों के लिए यह काफी अहम खबर है। दरअसल, सिपारा लेन में दो हफ्ते तक गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। इससे लोगों की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर पूरा अपडेट क्या है ?


मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के दूसरे फेज में मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण में सुपर स्ट्रक्चर का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए मीठापुर और सिपारा दोनों साइड में लांचर लगाने का काम शुरू हो गया है। इन तमाम गतिविधियों को देखते हुए सिपारा लेन की सड़क पर दो सप्ताह तक गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। 


वहीं, इसको लेकर ट्रैफिक एसपी से अनुमति भी ले लिया गया है।ऐसे में सिपारा से मीठापुर की ओर आने वाले अब पहले की तरह सब्जी मंडी से होते हुए मीठापुर की ओर आयेंगे। मीठापुर से महुली एलिवेटेड रोड में सिपारा से महुली के बीच 16 जून को उद्घाटन के साथ ही आना-जाना चालू हो गया था।



जबकि हालांकि, दूसरे फेज में मीठापुर से सिपारा के बीच 2.10 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। इसके लिए मीठापुर गोलंबर के पास बने अशोक स्तंभ की स्टेच्यू के पास घेराबंदी की गई है। इससे सिपारा की ओर आवागमन बाधित हो गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मीठापुर से सिपारा के बीच दिसंबर तक गाड़ियों का आवागमन चालू हो सकता है।