ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में उर्दू TET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर चटकाई लाठियां, कई अभ्यर्थी घायल

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां चटकाई है। अपनी मांगों को लेकर उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों ने आक्रोश मार्च निकाला था। अभ

पटना में उर्दू TET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर चटकाई लाठियां, कई अभ्यर्थी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां चटकाई है। अपनी मांगों को लेकर उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों ने आक्रोश मार्च निकाला था। अभ्यर्थी कारगिल चौक पर पहुंचे और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर जब अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।


सैकड़ों की संख्या में उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों ने अशोक राजपथ से राजभवन के लिए आक्रोश मार्च निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारी रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।


जैसे ही मार्च कारगिल चौक पर पहुंचा, पुलिस और प्रशासन की टीम ने प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोक दिया लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। उर्दू टीईटी अभ्यर्थी जब विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।


इस दौरान अशोक राज पथ मुख्य मार्ग पर घंटों वाहनों का परिचालन बंद रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 8 वर्षों से वे सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। अभ्यर्थियों का आरोप था कि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद फेल कर दिया गया। 

टैग्स