ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में उड़ रही कोरेंटाइन आदेश की धज्जियां, सड़क पर घूम रहे कोरोना के संदिग्ध

PATNA: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1000 के पार चली गई है। अब तक इस वायरस से 24 लोगों की जान गई है। वहीं

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1000 के पार चली गई है। अब तक इस वायरस से 24 लोगों की जान गई है। वहीं, महाराष्ट्र और केरल में तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इधर पटना में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन इन सब के बीच मे प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर लोग खुलेआम बीमारी को निमंत्रण देने में जुटे हैं।


17 मार्च को पटना सिटी के एक शादी समारोह में शामिल युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फुलवारीशरीफ के एक परिवार के 19 लोगों कोरेंटाइन में रहने का प्रशासन ने आदेश दिया था। लेकिन परिवार के सदस्य प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम सड़क पर घूम रहे हैं। जिससे मुहल्ले के लोगों में दहशत है। उन्होनें प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है।


फुलवारीशरीफ बैतुलकरीम मस्जिद के पास नि:शुल्क अनाज वितरण का काम चल रहा था। लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। इसी दौरान उस परिवार के सदस्य जिन्हें कोरेंटाइन में रहने का आदेश दिया गया था वे वहां देखे गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने स्थानीय थाने को भी इसकी सूचना दी। पुलिस को देखते ही भीड़ में शामिल लोग भाग खड़े हुए।


बिहार में कोरोना वायरस के भले ही अब तक 11 मामले सामने आए हों लेकिन राजधानी पटना में पुराना का खतरा सबसे ज्यादा है। लगभग दो लाख से ज्यादा पटनावासी इस वक्त डेंजर जोन में है। पटना के अलग-अलग इलाकों में जिस तरह कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उसके बाद जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। पटना में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई इलाकों को अति संवेदनशील माना जा रहा है। इन संवेदनशील इलाकों में फुलवारीशऱीफ का इलाका भी शामिल है।


पूरे भारत में लॉकडाउन के बावजूद जिस तरह की तस्वीरें लगातार आ रही हैं वे खतरनाक है। जहां देश की राजधानी दिल्ली में हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं जिनमें ज्यादातर बिहार और यूपी के मजदूर तबके के लोग है जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में रह कर रोजगार करते हैं। उधर लॉकडाउन टूट रहा है ऐसे में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि कोरोना से मुकाबले के लिए किसी भी कीमत पर लॉकडाउन को मुकम्मल करें। 



टैग्स