ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना का पारा रहा 40 डिग्री, कल टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, राज्य के 27 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

PATNA : 9 दिनों तक चलने वाले नौतपा के शुरू होते ही राज्य के कई शहरों में पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर इस साल का रिकार्ड कायम करने के ब

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : 9 दिनों तक चलने वाले नौतपा के शुरू होते ही राज्य के कई शहरों में पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर इस साल का रिकार्ड कायम करने के बाद मंगलवार को भी राजधानी में लोगों को राहत नहीं मिली. मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा 40 डिग्री रहा. गया 46 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. इस सीजन में यह गया का सबसे सबसे गर्म दिन रहा.


पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ चलने वाली हवाओं की वजह से लोग दिनभर परेशान रहे. मौसम विभाग का कहना है कि ये स्थिति 28 मई यानि कि बुधवार तक बनी रहेगी. बिहार के कुछ हिस्सों में हीट वेव की आशंका है. पटना, गया सहित 27 जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी, जबकि 11 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा.


पटना का पारा रहा 40 डिग्री, कल टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, राज्य के 27 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी


मंगलवार को मुजफ्फरपुर में 39 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रहा. वहीं भागलपुर में 40 और पूर्णिया में 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है. इससे निम्न दबाव की हवाएं पटना, गया सहित दूसरे जिलों में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद हल्की बारिश होगी. इससे पारा गिरेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. बिहार में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चलने वाले ऊष्ण और शुष्क हवाओं की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है. दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से लोग गर्मी से काफी परेशान हैं.


पटना का पारा रहा 40 डिग्री, कल टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, राज्य के 27 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी