ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में तीन रुपये प्रति स्टॉप बढ़ेगा ऑटो किराया, जानिए कब से लागू होंगे नए रेट

PATNA : पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही दामों में वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ रहा है. लिहाजा आम लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है. जिसका असर पटना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने

पटना में तीन रुपये प्रति स्टॉप बढ़ेगा ऑटो किराया, जानिए कब से लागू होंगे नए रेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही दामों में वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ रहा है. लिहाजा आम लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है. जिसका असर पटना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वालों की जेबों पर और असर पड़ेगा. बता दें अगले सप्ताह से प्रति स्टॉप दो रुपये ऑटो से सफर महंगा होने जा रहा है. वहीं जर्व ऑटो किराया में भी 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी.


आपको बता दें तीन वर्षों में ऑटो चालक तीसरी बार अपने किराया में मनमानी वृद्धि करेंगे. 30 मई से ऑटो किराया की वृद्धि होगी. शनिवार को बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपू चालक संघ एक्टू के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा और पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ सीटू के महासचिव बिजली प्रसाद ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि बीते दिनों पेट्रोल और सीएनजी की कीमत में होने वाली भारी बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इससे पहले बीते साल जून में भी ऑटो किराया में एक से दो रुपये प्रति स्टॉपेज की वृद्धि ऑटो चालक ने बिना आरटीए और परिवहन विभाग की इजाजत के कर चुके हैं. बता दें साल 2019 में भी किराया में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ा चुके हैं.


अब 25 मई को विभिन्न ऑटो यूनियनों के साथ बैठक की जायेगी. 26 मई को प्वाइंट टू प्वाइंट किराया सूची जारी की जायेगी जो वर्तमान किराया से प्रति स्टॉपेज दो रुपये अधिक होगा जबकि रिजर्व ऑटो किराया में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ेगी.

टैग्स