ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना : समाजसेवी विशाल सिंह ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण, फुटपाथ पर सो रहे असहाय लोगों को ठंड से मिली राहत

PATNA : शीतलहरी व सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए राजीव नगर, दीघा आदि जगहों पर रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच समाजसेव

पटना : समाजसेवी विशाल सिंह ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण, फुटपाथ पर सो रहे असहाय लोगों को ठंड से मिली राहत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : शीतलहरी व सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए राजीव नगर, दीघा आदि जगहों पर रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच समाजसेवी विशाल सिंह ने सोए हुए लोगों के बीच पहुंचकर कंबल का वितरण किया। ठंड से कांप रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और विशाल सिंह के लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए। 


आपको बता दें कि शीतलहर की इस रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर वे लोग थोड़ी देर के लिए भावुक हो गये और विशाल सिंह की इस पहल की सराहना की। विशाल सिंह ने कहा कि गरीब, निर्धन और असहायों सहित फुटपाथ पर हो रहे बेसहारा लोगों के बीच सर्दी से बचाव के लिए रविवार देर रात सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। 


पटना : समाजसेवी विशाल सिंह ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण, फुटपाथ पर सो रहे असहाय लोगों को ठंड से मिली राहत


देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा कि कंबल का वितरण कर विशाल सिंह ने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी। विशाल सिंह ने कंबल का वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। मौके पर संतोषी देवी, मनोज कुमार, पीयूष सिन्हा, सूरज कुमार और अनमोल राजपूत मौजूद थे।

टैग्स