ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना : रेलवे अधिकारी ने दी मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां, फोन पर कर्मचारी को धमकाया, सुनिए पूरा ऑडियो

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल रेलवे के एक बड़े अफसर का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने से छोटे कर्मचारियों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालिय

पटना : रेलवे अधिकारी ने दी मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां, फोन पर कर्मचारी को धमकाया, सुनिए पूरा ऑडियो
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल रेलवे के एक बड़े अफसर का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने से छोटे कर्मचारियों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं वे उन्हें धमकी भी दे रहा है. इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारियों की ओर से रेलवे थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है.


मामला राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित रेलवे अधिकारी विश्राम गृह से जुड़ा है. ऑफिसर रेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने रेलवे के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ रेल थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि हाजीपुर में पोस्टेड पूर्व मध्य रेल के चीफ मेटेरियल मैनेजर रविंद्र प्रसाद के खिलाफ शिकायत की गई है. 


चीफ मेटेरियल मैनेजर रविंद्र प्रसाद के ऊपर आरोप है कि वे कर्मचारियों के साथ अक्सर बुरा बर्ताव करते हैं. वे महिला कर्मियों को गलत नजर से देखते हैं. उनके ऊपर अश्लील कमेंट भी करते हैं. रेल अधिकारी रविंद्र प्रसाद का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कर्मी को गाली देते हुए सुना जा रहा है. उनके ऊपर मारपीट करने और महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है. 


गौरतलब हो कि पूर्व मध्य रेल के चीफ मैटेरियल मैनेजर जिनकी प्रतिनियुक्ति हाजीपुर रेलवे मुख्यालय में है. रेलवे के द्वारा उन्हें रहने के लिए क्वार्टर के रूप में राजेंद्र नगर स्थित रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में कमरा आवंटित किया गया है. पूर्व मध्य रेल के चीफ मैनेजर रविंद्र कुमार पर राजेंद्र नगर रेलवे अधिकारी आवासीय परिसर में कार्य सफाई कर्मचारी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने अपने ऊपर मारपीट और आरोप लगाया है. जिसको लेकर राजेंद्र नगर रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. 


महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी रविन्द्र प्रसाद अश्लील कमेंट के साथ-साथ छेड़खानी भी करते हैं. कई बार वह शराब के नशे में भी आते हैं और उल्टी-सीधी बात बोलते हैं. इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से किसी भी व्यक्ति ने अपना पक्ष नहीं रखा है. ऑडियो सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.