ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में पुलिस पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, नकली पुलिसकर्मी कहकर कई को पीटा

PATNA: पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई थी. इस दौरान ही शराब माफियाओं हमला कर दिया. इस हमले में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई थी. इस दौरान ही शराब माफियाओं हमला कर दिया. इस हमले में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसीएच रेफर किया गया है. यह घटना बिक्रम के बेनिबिगहा गांव की है. 

नकली पुलिस बोल किया हमला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेनिबिगहा गांव निवासी शराब कांड से जुड़े करीमन शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर ली. इसी बीच किसी ने नकली पुलिस कहकर हल्ला कर दिया जिससे कुछ ग्रामीण लोग पुलिस पर हमला कर गिरफ्तर करीमन शर्मा को छुड़ा लिया. इस घटना में  एकएसआई जय प्रकाश सिंह को किसी ने सर के पीछे डंडे से मार दिया जिससे वो अचेत हो गये. वही सिपाही संतोष सिंह यादव को भी गंभीर रूप से पिटाई हुई. हमले की सूचना मिलने के बाद रानीतालाब , बिक्रम, दुल्हिनबाज़ार डीएसपी पालीगंज मनोज कुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी पुलिस को इलाज के लिए भेजा.

हथियार भी तोड़ा

इस घटना में सात लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस से हथियार छीनने के दौरान दो हथियार क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमे एक इंसास और मैगजीन को भी तोड़ा गया है. करीमन शर्मा के घर के जांच के दौरान जानवर खिलाने वाले नाद के नीचे एक गुप्त 6 फीट गहराई वाला तहखाना से 837 बोतल अंग्रेजी शराब, भूसा घर से तीन किलो गांजा बरामद हुई है. नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता