ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में पारा मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, आज पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में करेंगे तालाबंदी

PATNA: पटना में पारा मेडिकल छात्रों का लगातार प्रदर्शन हो रहा है. अपनी मांगों को लेकर छात्र कई दिनों से आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं. इसी बीच आज भी बैनर और पोस्टर लेकर छात्र सरकार के

पटना में पारा मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, आज पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में करेंगे तालाबंदी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना में पारा मेडिकल छात्रों का लगातार प्रदर्शन हो रहा है. अपनी मांगों को लेकर छात्र कई दिनों से आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं. इसी बीच आज भी बैनर और पोस्टर लेकर छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आएंगे. छात्रों का कहना है कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा. सभी हॉस्पिटल में तालाबंदी कर अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे. 


बता दें बता दे बीते दिन मंगलवार को भी छात्रों ने पटना के PMCH से लेकर कारगिल चौक तक आक्रोश मार्च निकाला था. जहां छात्रों की कई मांगे है कि जल्द ही पारा मेडिकल काउंसिल का गठन किया जाए. और पारा मेडिकल के सत्र नियमित करने के साथ लंबित परीक्षा ली जाए, साथ ही इसका परीक्षाफल भी प्रकाशित किया जाए. छात्र राज्य भर में इन मांगों के लिए आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं और इसके जल्द पूरा नहीं किए जाने पर प्रदेश भर के हॉस्पिटल में तालाबंदी और OPD की सेवाएं ठप करने की बात भी लगातार की जा रही है.


इसके साथ ही सभी मेडिकल कॉलेज में पारा मेडिकल ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई की शुरुआत की भी मांग है. सभी जिले के पारा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को को वहां के हॉस्पिटल में प्रशिक्षण के लिए जाने के लिए परिवहन का इंतजाम राज्य सरकार जल्द करना चाहिए, जिससे छात्रों को ट्रेनिंग लेने में आसानी होगी.और सभी नामांकित पारा मेडिकल छात्रों को स्वीकृत 1500 रुपैया प्रति माह पैड इंटर्नशिप की राशि दी जाए.

टैग्स