ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

कोरोना ने बढ़ाई ऑक्सीजन की डिमांड, पटना में पहले से सात गुना ज्यादा है जरूरत

PATNA : राजधानी पटना में तेज कोरोना संक्रमण ने ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक पटना में पहले से ऑक्सीजन की डिमांड 7 गुना बढ़ गई है। यही वजह है कि पटना में ना केवल

कोरोना ने बढ़ाई ऑक्सीजन की डिमांड, पटना में पहले से सात गुना ज्यादा है जरूरत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में तेज कोरोना संक्रमण ने ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक पटना में पहले से ऑक्सीजन की डिमांड 7 गुना बढ़ गई है। यही वजह है कि पटना में ना केवल कोरोना के मरीज बल्कि दूसरे रोगियों को भी ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऑक्सीजन की कमी मरीजों की जान पर भारी पड़ने लगी है। 


पटना के ज्यादातर बड़े सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है और इस वजह से वहां दूसरे रोगी जाने से परहेज कर रहे हैं। राजधानी के छोटे नर्सिंग होम अन्य रोगियों के लिए इस वक्त वरदान साबित हो रहे हैं लेकिन ऑक्सीजन की कमी से इन प्राइवेट छोटे नर्सिंग होम को जूझना पड़ा है। पटना के कई प्राइवेट अस्पताल ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन की कमी के कारण अपने मरीजों को डिस्चार्ज या रेफर करना पड़ा है। पटना के सगुना मोड़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कई मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। इस हॉस्पिटल  ने मरीजों को अपने यहां से डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल प्रबंधन में नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि ऑक्सीजन देने वाली एजेंसी ने उसका करार रद्द कर दिया है और ब्लैक मार्केटिंग बढ़ी है। 


ऑक्सीजन की कमी को लेकर पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जगदीश मेमोरियल ने पटना के डीएम से शिकायत की है। अस्पताल के संचालक डॉ आलोक में पटना डीएम से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग रखी है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं होता है तो वह अपने यहां मरीजों को एडमिट नहीं ले पाएंगे। ऑक्सीजन की कमी का मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक जा पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ पटना सिविल सर्जन को भी मामले की जानकारी दी गई है।

टैग्स