ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पटना में नीतीश कुमार के ओएसडी के घर लगी भीषण आग, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

PATNA: इस वक्त की बडी खबर पटना से आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी के घर शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया. फायर

पटना में नीतीश कुमार के ओएसडी के घर लगी भीषण आग, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को घंटों करनी पड़ी मशक्कत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बडी खबर पटना से आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी के घर शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.


वाकया पटना के वीआईपी शास्त्रीनगर इलाके में हुई. मुख्यमंत्री के ओएसडी  गोपाल सिंह के सरकारी आवास से शुक्रवार की दोपहर आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग घर में चारो ओर फैल गया. इसकी जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पर पहुंची. लेकिन बेकाबू होती जा रही आग को बुझाने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी.


फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने घंटों की कवायद के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है बिजली की वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी. आग में घर में रखे सामानों की काफी क्षति हुई है. लाखों का सामान जल कर राख हो गया है. बता दें कि गोपाल सिंह भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं. वे लंबे अर्से से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तैनात हैं औऱ उनके ओएसडी हैं.