ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बड़ी खबर : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 8 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है.म

बड़ी खबर : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 8 एजेंडों पर लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है.


मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों और यूनिवर्सिटी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी पर मुहर लगी है. इनकी नियुक्ति के लिए गठित होने वाली चयन समिति और इनकी नियुक्ति संबंधित सेवा शर्त में संसोधन की स्वीकृति मिली है. 


साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कबाड़ की गाड़ियों को बेचने के लिए ई टेंडर मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन की गठन पर स्वीकृति मिली है. मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की स्वीकृति दी गई है. प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृद्ध जनों के लिए 100 बेड, अनुमंडल में 50 बेड के 6950 आवासन क्षमता वाले आश्रय स्थल की स्वीकृति दी गई है.


इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग में 32 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विधि पदाधिकारी का एक पद, बिहार तकनीकी सेवा आयोग में राज्य पत्र और राजपत्रित 28 पद और बिहार सूचना आयोग में तीन वाहन चालक के पद किन स्वीकृति दी गई है.


आपको बता दें कि बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की इससे पिछली बैठक में नौकरी का पिटारा खुला था. राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर बहाली की स्वीकृति मिली थी. गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के आलावा पटना मेट्रो में भी बहाली की स्वीकृति मिली थी. राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 5800 से अधिक पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी थी.