ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना में बीती रात नाव हादसा, 33 हजार वोल्ट के तार से हुई टक्कर.. एक दर्जन लोग लापता

PATNA : पटना में बीती रात एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। 33 हजार वोल्ट के तार से टकराने के कारण नाव दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तकरीबन एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है

पटना में बीती रात नाव हादसा, 33 हजार वोल्ट के तार से हुई टक्कर.. एक दर्जन लोग लापता
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना में बीती रात एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। 33 हजार वोल्ट के तार से टकराने के कारण नाव दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तकरीबन एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक फतुहा नदी थाना इलाके के कच्ची दरगाह घाट के पास यह हादसा हुआ। शनिवार की देर रात गंगा में रुस्तमपुर के लिए जा रही नाव बिजली के हाई वोल्टेज तार से टकरा गई जिसके बाद नाव पर भगदड़ मच गई।


इससे दुर्घटना में तकरीबन दो दर्जन लोग करंट के झटके से जख्मी हुए हैं जबकि कई लोग ऐसे हैं जो अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। घटना के बाद तकरीबन एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। गंगा नदी उफान पर है लिहाजा लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद आनन-फानन में भाई लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना सिटी के एसडीओ फतुहा के डीएसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे और पीड़ितों से अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की गई आधिकारिक तौर पर इस घटना में 23 लोगों के झुलसने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि नाव पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। गंगा का जलस्तर ऊपर होने के कारण नाम बिल्ली के 33 हजार वोल्ट के तार में टकरा गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। 


करंट का झटका लगते ही नाव पर बैठे कई लोग जहां झुलस गए वहीं कई लोग अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। रात का वक्त होने के कारण नाव हादसे में कितने लोग गंगा नदी में कूदे इस बात की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि तकरीबन 15 से 20 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है हालांकि रुस्तमपुर गांव के मुन्ना राय के डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। नाव हादसे में लापता लोगों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता