ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आज शाम तक सफाईकर्मियों की हड़ताल हो सकती है खत्म, मंत्री सुरेश शर्मा ने जताई उम्मीद

PATNA: नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण राजधानी में सफाई का काम ठप हो गया है. इस बीच शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि आज शाम तक स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण राजधानी में सफाई का काम ठप हो गया है. इस बीच शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि आज शाम तक सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म हो सकती है. 

मिलेगी राहत

सफाईकर्मियों की हड़ताल अगर आज खत्म हो जाती है तो पटना में सफाई का काम शनिवार की सुबह से शुरू हो जाएगा. जिससे लोगों को राहत मिलेगी. क्योंकि कई दिनों से पटना में कूड़ा उठाव का काम ठप पड़ा हुआ है. जिसके बदबू से लोगों का जीना हराम हो गया है. पटना की कई सडकों के किनारे कचड़ा पसरा हुआ है. 

मंत्री भी परेशान

सफाईकर्मियों की हड़ताल से बिहार सरकार के मंत्री समेत हाईप्रोफाइल लोग भी परेशान है. क्योंकि सफाई ठप है. प्रदर्शन करने वाले सफाईकर्मी मंत्रियों और मेयर के ऑफिस के पास मरे हुए जानवरों को फेंक दे रहे हैं. कूड़ा तो पहले से ही जमा है. जिन मंत्रियों को घर पर शादी का आयोजन था वहां तो और बुरी स्थिति हो गई है. बता दें कि नगर निगम के सफाई कर्मी नियमित करने की मांग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं. विरोध में वह खुद सड़कों पर कचड़ा और मंत्री और मेयर के आवास पर मरी मछली और जानवर के शव फेंक कर रहे हैं.