ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में मिले कोरोना के 11 नए मामले, 3 मासूम भी संक्रमित

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पटना में आज कुल 11 नए मामले सामने आएं हैं। जिसमें 8 लोग ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके है। वही 9 लोग ऐसे

पटना में मिले कोरोना के 11 नए मामले, 3 मासूम भी संक्रमित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पटना में आज कुल 11 नए मामले सामने आएं हैं। जिसमें 8 लोग ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके है। वही 9 लोग ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं है। जो नए केजेस सामने आए हैं उसमें सिविल सर्जन कार्यालय का एक कर्मी और पांच साल का 3 मासूम भी शामिल है। नए मामले आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर अलर्ट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है और ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो कांटेक्ट में आए हैं।


पटना में 11 नए मामले सामने आने और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पटना के बोरिंग रोड, सरिस्ताबाद, सुल्तानगंज, दीदारगंज,कंकड़बाग, गोला रोड और एजी कॉलोनी में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।  


जबकि मुंगेर में आज बीएमपी के तीन और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बीएमपी कैंपस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद 400 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। दिसंबर के अंतिम दिनों में अचानक मुंगेर में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं। बीएमपी के 3 और जवानों के संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या अब बढ़कर 14 हो गयी है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गयी है। वही संक्रमित मिले जवानों के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है।  


वही शेखपुरा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। रविवार को जिले में 5 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सभी बच्चे कोरोना पॉजिटिव शिक्षक से संक्रमित हुए हैं। वहीं संक्रमित शिक्षक की मां की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शनिवार तक जिले में कोरोना का सिर्फ एक पॉटिजिव केस था लेकिन एक साथ 6 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। 









टैग्स