ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर पटना में लगाई गई उनकी पहली प्रतिमा, सीएम नीतीश कुमार ने किया अनावरण

PATNA : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज जयंती है. बिहार सरकार राजकीय समारोह के तौर पर इसे मना रही है. इस अवसर पर पटना में अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया गया है. सीएम

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज जयंती है. बिहार सरकार राजकीय समारोह के तौर पर इसे मना रही है. इस अवसर पर पटना में अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया है. इस कार्यक्रम में स्व. अरुण जेटली के परिवार के लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और उनके बच्चे भी मौजूद रहे. 


आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली की प्रतिमा पटना में लगाई गई है. पटना के कंकड़बाग पार्क नंबर-31 में अरुण जेटली की प्रतिमा लगाई गई है. अरुण जेटली का इसी साल 24 अगस्त को निधन हो गया था. पटना में लगाया गया उनका स्टेच्यू जेटली की पहली प्रतिमा है.


अरुण जेटली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेटली के निधन के बाद ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि पटना में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी और अब उनके निधन के 6 महीने के भीतर ही जेटली की प्रतिमा पटना में लगा दी गई है. नीतीश कुमार ने जेटली को उनकी पार्टी से पहले ही श्रद्धांजलि दे दी है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता