ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में खुला देश का पहला खादी मॉल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

PATNA : देश के पहले खादी मॉल का पटना में उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आज खादी मॉल का उद्घाटन किया। गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का उद्घाटन करते हुए नीत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश के पहले खादी मॉल का पटना में उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आज खादी मॉल का उद्घाटन किया। गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि खादी अब आधुनिकता के साथ बाजार में मौजूद है और इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 

बिहार के उद्योग विभाग की तरफ से खादी मॉल की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक भी मौजूद रहे। खादी मॉल में मौजूद सभी उत्पादों पर फिलहाल 20 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। मॉल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां लगाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। 


तीन मंजिला खादी मॉल में खादी के कपड़ों के अलावा खादी उद्योग की तरफ से बनाए जाने वाले अन्य उत्पाद भी मिलेंगे। दरभंगा के मखाना से लेकर भागलपुर का मशहूर कतरनी चावल और चूड़ा भी लोग खादी मॉल से खरीद सकेंगे।