ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में जलजमाव पर हाईकोर्ट गंभीर, 16 अक्टूबर को मामले की सुनवाई

PATNA : तेज बारिश के बाद पटना में दस दिन से अधिक हुए जलजमाव पर हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है. इस मामले पर हाईकोर्ट में 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. जल जमाव को लेकर हाई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : तेज बारिश के बाद पटना में दस दिन से अधिक हुए जलजमाव पर हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है. इस मामले पर हाईकोर्ट में 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. जल जमाव को लेकर हाईकोर्ट के एक वकील की ओर से याचिका दाखिल की गई थी. 

जस्टिस एस पांडेय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने मामले की मॉनिटरिंग करने का भी हवाला दिया है. जल जमाव के बाद हाईकोर्ट में कई जनहित याचिका दाखिल हुई थी. यही नहीं जलजमाव में खुद हाईकोर्ट के जस्टिस भी फंस गए थे. उन्होंने अपने पिता को खुद रेस्क्यू कर बाहर निकाला था. 

बता दें कि पटना के राजेंद्रनगर, कुदमकुआं, कंकड़बाग, भूतनाथ रोड, एसकेपुरी समेत कई एरिया में कई दिनों तक जल जमाव था. स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से तुरंत हेल्प करने की मदद मांगी थी इसके साथ ही सेना के दो हेलीकॉप्टर और जल निकासी के लिए कोल इंडिया का पंप मांगा था. अगले दिन हेलीकॉप्टर आने के बाद लोगों को राहत पैकेज का वितरण किया जाने लगा. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमों ने हजारों लोगों को रेस्क्यू कर घर से निकाला था. इस दौरान इलाज के अभाव में एक वकील की मौत हो गई थी. जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पटना के डीएम और एसएसपी से जवाब तलब किया है.