ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में इनकम टैक्स की रेड: आउटसोर्सिंग कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, 35 लाख कैश बरामद

PATNA: करोड़ों के टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के पटना के दस और दिल्ली के दो ठ

पटना में इनकम टैक्स की रेड: आउटसोर्सिंग कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, 35 लाख कैश बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: करोड़ों के टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के पटना के दस और दिल्ली के दो ठिकानों पर आईटी की रेड हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, बुधवार से ही आयकर विभाग की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पटना के पाटलीपुत्र औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित कंपनी के कार्यालय और कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के खाजपुरा मोहल्ला स्थित आवास पर छापेमारी हुई है। प्रबंध निदेशक के घर से छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने 35 लाख से अधिक कैश बरामद किया हैं, जिसकी जांच चल रही है। 


इसके अलावा पटना में ही कंपनी के दो अन्य निदेशकों के घरों और इनसे जुड़े ठिकानों पर भी टीम जांच कर रही है।छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। इसमें सरकारी कर्मियों के अस्थायी बहाली से जुड़े दस्तावेज भी हैं। अविनाश कुमार के अलावा कंपनी के दो अन्य निदेशक भी हैं, जिनके नाम ज्योति कुमारी और सुधीर कुमार सिंह है।आठ साल पुरानी इस कंपनी और इसके निदेशकों से संबंधित कई अन्य कंपनियां भी हैं। सभी स्थानों के कार्यालयों में भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।