ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में हंगामा करने वाले दारोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, 255 पर केस दर्ज

PATNA : गुरुवार को पटना में हंगामा करने वाले दारोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है. दिलीप कुमार, विपिन कुमार सहित पांच के खिलाफ नामजद के अलावा 250 अज्ञात पर पुलिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : गुरुवार को पटना में हंगामा करने वाले दारोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है. दिलीप कुमार, विपिन कुमार सहित पांच के खिलाफ नामजद के अलावा 250 अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कराया है. जिसके बाद अब जल्द ही इनपर कार्यवाई की जाएगी. 

बता दें कि गुरुवार को हजारों की संख्या में दारोगा अभ्यर्थियों ने  परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए   पटना के साइंस कॉलेज से जेपी गोलंबर तक प्रदर्शन किया था.  दारोगा अभ्यर्थी बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. हाथों में तिरंगा लिये और माथे पर काली पट्टी बांधे दारोगा अभ्यार्थी हंगामा कर रहे थे. अभ्यर्थी दारोगा बहाली परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं. इस दौरान चार घंटे तक अशोक राजपथ इलाका पूरी तरह से जाम हो गया था.

बता दें कि इससे पहले भी 4 फरवरी को दारोगा अभ्यर्थियों ने पटना के कारगिल चौक को जाम कर प्रदर्शन किया था. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था साथ ही लाठीचार्ज भी किया था.