ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में चला सघन वाहन जांच अभियान, हुंडई कार से 10 कार्टन शराब बरामद, नशे में धुत बाइक सवार भी गिरफ्तार

PATNA: गणतंत्र दिवस को लेकर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन दिनों तक पूरा बिहार स्पेशल अलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर आज पटना के कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग की गयी। इस

पटना में चला सघन वाहन जांच अभियान, हुंडई कार से 10 कार्टन शराब बरामद, नशे में धुत बाइक सवार भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: गणतंत्र दिवस को लेकर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन दिनों तक पूरा बिहार स्पेशल अलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर आज पटना के कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग की गयी। इस दौरान पुलिस ने दो थाना क्षेत्र में शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने एक हुंडई कार से 10 कार्टन शराब बरामद किया तो वही नशे में धुत बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया। बाइक सवार के पास के हाफ लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। 


पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर कई इलाकों में आज देर शाम से जगह-जगह गाड़ियों को रोका गया और जांच की गयी। पटना के एसके पुरी इलाके में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान द्वारिका मंदिर के पास एक हुंडई कार खड़ी मिली। कार के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। जब कार को पुलिस ने खंगाला उसके अंदर से 10 कार्टन शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बतायी जा रही है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कार आर्नर से संपर्क करने में जुटी है। पुलिस को इस बात का पता चला कि कार में मिली शराब को पटना में सप्लाई करने की योजना थी। 


वही इस दौरान सचिवालय ASP काम्या मिश्रा ने शास्त्रीनगर थाना पुलिस के साथ राजवंशी नगर मंदिर के पास वाहनों की जांच की। तभी पुलिस को देख एक बाइक सवार भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से बोतल में बंद आधा लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वह खुद भी नशे में था जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 


बता दें कि आज पुलिस का सघन जांच अभियान पटना के कई इलाकों में चला। इनकम टैक्स गोलंबर, गांधी मैदान, राजवंशी नगर, दीघा-आशियाना रोड, जगदेव पथ, बाकरगंज, रुपसपुर, अनिसाबाद, दीघा, राजापुर, बुद्धा कॉलोनी, अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजेन्द्र नगर, सैदपुर सहित कई इलाकों में आज पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गुजरने वाली वाहनों को रोककर उसकी जांच की गयी। बता दें कि वाहन जांच अभियान अभी तीन दिनों तक इसी तरह चलेगा। इस दौरान संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।