ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर : हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

PATNA: बिहार में अलग-अलग जिलों में हर दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार ट

पटना में तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर : हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अलग-अलग जिलों में हर दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा नौबतपुर सरेमरा पथ के गोनवा गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि यूपी नंबर कार सवार लोग नौबतपुर से बिहटा की ओर जा रहे थे, तभी गोनवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की माने तो कार काफी तेज गति से जा रही थी। जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ा और खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


कार में फिल्म शूटिंग का सामान और कैमरा पाया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दोनों किसी फिल्म शूटिंग में काम किया करते होंगे। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता