ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के झटके को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि तीव्रता ज्यादा न होने

पटना में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के झटके को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि तीव्रता ज्यादा न होने से कोई नुकसान की सूचना नहीं है.  नालंदा के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं.  


पटना में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर


नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार रात्रि बिहार में नालंदा के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Nalanda, Bihar, India से 20 किलोमीटर उत्तरपश्चिम (NW) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 9:23 PM बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया.


राजधानी पटना के कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया है. राजधानी पटना के कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया है. सोमवार रात 9 बजकर 23 मिनट पर राजधानी में लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किये. माना जा रहा है कि दो से ढाई सेकेंड के लिए लोगों ने इसे फील किया. भूकंप सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया.


पटना में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर


भूकंप आने पर क्या करें - 

1. अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। 

2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। 

3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। 

4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें। 

5. घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। 

6. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंके। 

7. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। 

8. अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।




पटना में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर