ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 4 जख्मी

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ने यात्रियों से भरी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में 4 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 4 जख्मी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ने यात्रियों से भरी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में 4 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है.


मामला पटना के दानापुर-फुलवारीशरीफ रोड का है. जहां बाल्मी के पास एक तेज रफ़्तार कार ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है. ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां एम्स के डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, इनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हालांकि डॉक्टर उनकी इलाज में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.