ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

पटना में बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, व्यवसायी वर्ग में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश

PATNA : राजधानी पटना में बढ़ते अपराध और कारोबारियों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ पटना सिटी में स्थानीय दुकानदारों ने आज अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न

पटना में बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, व्यवसायी वर्ग में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बढ़ते अपराध और कारोबारियों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ पटना सिटी में स्थानीय दुकानदारों ने आज अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न इलाकों में घूम घूमकर दुकानों को बंद कराया और परिचालन को बाधित कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


परिचालन बाधित होने के कारण अशोक राजपथ से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी की भी हत्या कर आराम से निकल जाते हैं, खासकर बेखौफ अपराधी कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पटना सिटी में अपराधी लगातार व्यवसायियों की हत्या कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।


बताते चलें कि हाल के दिनों में राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पटना सिटी में एक के बाद एक कारोबारियों की हत्या की जा रही है। अपराधी अबतक कई कारोबारियों को अपना निशाना बना चुके हैं। पटना सिटी में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से व्यवसायी वर्ग में पुलिस और सरकार के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता