ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में बाबा बागेश्वर के दरबार में इस तरह मिलेगी एंट्री, होगी ये ख़ास व्यवस्था

PATNA : बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री राजधानी पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा कहेंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है।

पटना में बाबा बागेश्वर के दरबार में इस तरह मिलेगी एंट्री, होगी ये ख़ास व्यवस्था
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री राजधानी पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा कहेंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है। उन्हें अरेस्ट करने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था काफी जोर-शोर से इसे सफल बनाने में जुटी हुई है।


दरअसल, हनुमत कथा स्थल तरेत पाली मठ में आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के आयोजक द्वारा पटना से तरेत पाली मठ के लिए मुफ्त बस सेवा चलाए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 


दक्षिण बिहार से आने वाले लोग बिहटा - सरमेरा सड़क से कथा स्थल पर आएंगे और इसके नजदीक ही उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वह एक उत्तर बिहार से आने वाले लोग एनएच 113 व नौबतपुर नहर रोड से कथा स्थल पर पहुंचेंगे वहीं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, गाड़ियों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग 15 लाख वर्गफीट में पार्किंग तैयार किया जा रहा है। 


इसके आलावा गर्मी को देखते हुए कथा पंडाल में कूलर, पंखा आदि की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है। लगभग 40 काउंटर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण किया जाएगा।  ट्रैफिक के सुचारू व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। 


आपको बताते चलें कि, तरेत में 13 मई से शुरू होने वाली श्री हनुमत कथा को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों व बागेश्वर धाम आयोजन समिति के सदस्यों ने तरेत मठ के मठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य महराज की देखरेख में कलश स्थल के समीप ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अब 13 से 17 मई के बीच होने वाले हनुमत कथा का आयोजन  किया जाएगा।