ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

हो जाइये सावधान! पटना में आज मिलें 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, इंग्लैंड और अफ्रीका से आए यात्री भी निकले पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. राजधानी पटना में इंग्लैंड से आए दो और अफ्रीका से आए एक यात्री के साथ कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में विदेश यात्

हो जाइये सावधान! पटना में आज मिलें 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, इंग्लैंड और अफ्रीका से आए यात्री भी निकले पॉजिटिव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. राजधानी पटना में इंग्लैंड से आए दो और अफ्रीका से आए एक यात्री के साथ कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है. आपको बता दें कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है.


कोरोना को लेकर अलर्ट रहने की जरुरत है क्योंकि पिछले 24 घंटे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. आज पटना में 11 नए मामले आए हैं. पटना में आज कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें एक समस्तीपुर का मामला है जिसके जांच के लिए पटना में सैंपल दिया था. इसके अलावा 2 फॉलो अप के मामले हैं. मंगलवार को कुल 3 नए संक्रमित आए थे और 24 घंटे में ही नए मामलों का आंकड़ा 11 हो गया है.


आपको बता दें कि पटना के जफर काॅलोनी में इंग्लैंड से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जबकि अफ्रीका से आया कोरोना संक्रमित आईएस कॉलोनी का बताया जा रहा है. बताते चलें कि पटना में अब तक कुल 12 ऐसे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल में विदेश यात्रा से आए हैं.

टैग्स