ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : बालू लोडेड ट्रैक्टर हादसे का शिकार, तीन लोगों की गई जान

PATNA : पटना में बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना पटना के पालीगंज इलाके की है जहां ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा बीत

पटना : बालू लोडेड ट्रैक्टर हादसे का शिकार, तीन लोगों की गई जान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना पटना के पालीगंज इलाके की है जहां ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब ट्रॉली में रखे बालू के ऊपर तीनों मजदूर सोए हुए थे। 


घटना को लेकर अलग-अलग तरीके की बात सुनने में आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि बालू पर सोए मजदूरों को ट्रैक्टर ड्राइवर ने बालू डंप करने के साथ ही गड्ढे में गिरा दिया। जिसमें दबने से तीनों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर बैक करने के दौरान ट्रॉली गढ्ढे में पलट गई और इसके कारण हादसा हुआ।


घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और तीनों मजदूरों का शव निकाला गया है। बालू के नीचे दबने से तीनों मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान पालीगंज थाना इलाके के अँकुरी गांव के रहने वाले दीपक कुमार, सुबोध कुमार और नैतिक कुमार के तौर पर हुई है। इन सबकी उम्र 18 से 20 साल के आसपास है।