ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: पटना में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, ऑफिस पहुंचते ही परिमार्जन के नाम पर ले रहा था रिश्वत

डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार की सख्ती के बावजूद विभाग के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. पटना के मसौढ़ी अंचल में घूसखोर राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को निगरानी विभाग ने रंगे हाथों 1 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी की सख्ती के वाबजूद भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना के मसौढ़ी में निगरानी की टीम ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, पूरा मामला मसौढ़ी अंचल से जुड़ा है, जहां मंगलवार को कार्यालय खुलते ही टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम राजा कुमार है, जो मसौढ़ी अंचल के भदौरा मौजा में तैनात हैं। उन्हें परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते हुए 1 लाख रुपये के साथ दबोचा गया। 


निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि राजा कुमार पर आरोप था कि वह पीड़ित को कई महीनों से टहला रहे थे और काम करने में बाधा डाल रहे थे। ढाई लाख रुपये की रिश्वत पर बातचीत चल रही थी, लेकिन शिकायतकर्ता मंगलवार को 1 लाख रुपये देने पहुंचे।


निगरानी टीम ने पूरी योजना के तहत उन्हें ट्रैप किया और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लगभग 11 एकड़ जमीन के परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। डीएसपी वसीम फिरोज ने कहा, “शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लाख रुपये परिमार्जन के लिए मांगे गए थे, लेकिन एक लाख रुपये में बात तय हुई। सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया और राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया।”


निगरानी टीम ने सभी साक्ष्य जुटाते हुए राजस्व कर्मचारी को अपने साथ ले लिया। इस कार्रवाई में डीएसपी के साथ तीन इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल शामिल थे। मसौढ़ी अंचल के प्रखंड और अंचल कार्यालय में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता