ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना लाया गया रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता

PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से आज दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. पटना एयरपोर्

पटना लाया गया रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता
First Bihar
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से आज दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. पटना एयरपोर्ट पर कई नेता मौजूद हैं. रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा. जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, लोजपा सांसद वीणा देवी, जाप संरक्षक पप्पू यादव श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं. 




कल शनिवार को दीघा घाट पर रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए तो कोई रामविलास पासवान को याद करते हुए नजर आया. 





जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि वे मंडल मसीहा थे. उन्होंने स्वर्गीय पासवान को सादगी से भरा, सदा मुस्कुराने वाला और सबका दिल जीतने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म की संकीर्णता में कभी नहीं आए.  वे सबसे प्यार करते थे, सब उनसे प्यार करते थे. इसमें दल का कोई बंधन नहीं था. खासकर कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में उन्होंने बहुत ही बेहतर काम किया.


पप्पू यादव ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि वे एक बार बिहार का नेतृत्व करें लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि राम विलास जी जिस मंत्रालय में रहे उसे आम आदमी के लिए सुलभ बनाया. कुर्सी की पहचान उनसे थी, उनकी पहचान कुर्सी से नहीं थी. जाप अध्यक्ष ने उन्हें सदी का महानायक बताया.


आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे. एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. इससे पहले भी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी.