ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में वकील की हत्या का खुलासा: बेटी के प्रेमी ने दी थी डेढ़ लाख की सुपारी, 10 हजार रूपया एडवांस देकर करवाया मर्डर

पटना में वकील जितेन्द्र कुमार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बेटी के प्रेमी सोनू ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर पेशेवर शूटरों से हत्या करवाई। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक जब्त की है।

Bihar
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना सिटी के सुल्तानगंज में 13 जुलाई को दिनदहाड़े वकील जीतेन्द्र कुमार की हत्या की गयी थी। अपराधी चाय की दुकान पर घात लगाये बैठे थे। चाय पीने जाने के दौरान ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


SSP पटना ने बताया कि वकील की बड़ी बेटी के प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलरों से हत्या करवाई थी। 10 हजार एडवांस के तौर पर शूटरों को दिए गए थे। 10 हजार रूपये मिलते ही शूटरों ने वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। सभी शूटर पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए वकील हत्याकांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे अशोकराज पथ में जीतेन्द्र नामक एक वकील की गोली मारकर हत्या की गयी थी। मृतक की बड़ी बेटी का सोनू नामक के व्यक्ति से अवैध संबंध था। जिसका पिता जीतेन्द्र जो पेशे से वकील थे, वो बराबर इसका विरोध किया करते थे। वकील साहब को रास्ते से हटाने के लिए सोनू ने शूटरों को डेढ़ लाख की सुपारी दी थी।


हत्या से पहले दस हजार रूपये एडवांस के रूप में दिया था। सोनू ने शूटरों से कहा था कि मामला शांत होने के बाद बाकि पैसा दे दिया जाएगा। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अंडर ग्राउंड हो गये थे लेकिन पटना पुलिस की नजर से नहीं बच पाए। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया गया है। डेढ़ लाख की सुपारी दी गयी थी दस हजार रूपया एडवांस दिया गया था। बाकि घटना के बाद देने की बात कही गयी थी। मृतक की बेटी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सोनू शादीशुदा है और एसी मैकेनिक है। मृतक की बेटी से सोनू की दूसरी शादी है। सभी शूटर आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


बता दें कि दो दिन पहले 13 जुलाई को पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी अधिवक्ता जीतेंद्र जो पटना सिविल कोर्ट में वकालत किया करते थे, उनकी हत्या दिनदहाड़े अपराधियों ने कर दी। वकील जीतेन्द्र जब चाय पीने के लिए घर से चाय दुकान के लिए निकले थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये.आनन फानन में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट