ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Patna News: पटना में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो लोगों की मौत; सेटरिंग खोलने के दौरान गई जान

Patna News: पटना के कुम्हरार में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग (सेटरिंग) खोलते समय शौचालय की टंकी में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। दोनों की मौत सेंटिंग खोलने के दौरान दम घुटने से हुई है। इस घटना के बाद हड़कंम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।


फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार में एक मकान की सेंटिंग खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान शौचालय की टंकी घोलने गए दो मजदूर जहरीली गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से दोनों अचेत होकर गिर पड़े।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अगमकुआं थाने की पुलिस पहुंची है और दोनों मजदूरों की शिनाख्त में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता