ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना के स्कूलों के खुलने पर आज फैसला लेंगे DM, ठंड और कनकनी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

PATNA : राजधानी पटना के लोगों को ठंड और कनकनी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। मौसम का सर्द रुख अभी बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आ रही पछुआ सर्द हवाओं ने पटना सह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के लोगों को ठंड और कनकनी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। मौसम का सर्द रुख अभी बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आ रही पछुआ सर्द हवाओं ने पटना सहित पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। हालांकि पटना सहित आसपास के अन्य जिलों में मौसम अब साफ है। आसमान में बादल तो नजर नहीं आ रहे लेकिन पारा लगातार नीचे जा रहा है। 

ठंड की वजह से बंद किए गए पटना के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर डीएम कुमार रवि आज फैसला लेंगे। पटना डीएम के आदेश पर पांचवी तक के बच्चों का स्कूल बंद रखा गया है। छठी और उसके ऊपर के बच्चों का स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक के बीच ही चलाया जा रहा है। पटना में गिरते हुए पारा को देखकर इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिया जाएगा।

पटना में नीचे का तापमान शनिवार को 4 डिग्री से ज्यादा गिरा है मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पछुआ हवाओं की वजह से कनकनी बनी रहेगी और न्यूनतम तापमान और भी नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 जनवरी तक के बिहार के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा।