ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में बदमाशों ने चलाए ईंट-पत्थर, DSP और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां पटना एम्स के पास असामाजिक तत्वों ने एक निजी नर्सिंग होम में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है। बदमाशों

पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में बदमाशों ने चलाए ईंट-पत्थर, DSP और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां पटना एम्स के पास असामाजिक तत्वों ने एक निजी नर्सिंग होम में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है। बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए नर्सिंग होम के आगे लगी एंबुलेंस के शीशे को भी तोड़ डाला और नर्सिंग होम में जमकर पत्थरबाजी की। इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब एक डीएसपी अपने परिजन के साथ अस्पताल में अपनी मां का शव लेने पहुंचे थे। बदमाशों ने डीएसपी के साथ भी बदसलूकी की। 



मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असामाजिक तत्व निजी नर्सिंग होम के पास आपस में भिड़ते हुए नर्सिंग होम में घुस गए। इस दौरान जब वहां के स्टाफ और गार्ड ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने अस्पताल के लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद वहां जमकर उत्पात मचाया गया।



इस घटना के बाद निजी नर्सिंग होम के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि उत्पात मचाने वाले सभी लोगों ने शराब पी रखी थी। ये लोग पहले आपस में ही भीड़ रहे थे। जब उन्हें रास्ते पर लड़ाई झगड़ा करने से रोका गया तो वे अस्पताल में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक डीएसपी स्तर के अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ भी शराबियों ने बदतमीजी की है। 

टैग्स