ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

स्कूल खुलने बावजूद ऑफलाइन क्लास कर लिए नहीं आ रहे बच्चे, पटना के कई स्कूलों ने 5वीं तक की क्लास ऑनलाइन की

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद सरकार ने भले ही स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी हो लेकिन महामारी का डर ऐसा है कि अभिभावक स्कूल खुलने के बावजूद अपने बच्चों को ऑफलाइन क्

स्कूल खुलने बावजूद ऑफलाइन क्लास कर लिए नहीं आ रहे बच्चे, पटना के कई स्कूलों ने 5वीं तक की क्लास ऑनलाइन की
Editor
2 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद सरकार ने भले ही स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी हो लेकिन महामारी का डर ऐसा है कि अभिभावक स्कूल खुलने के बावजूद अपने बच्चों को ऑफलाइन क्लास के लिए नहीं भेज रहे। हाल के दिनों में वायरल बुखार के मामलों को देखते हुए ऑफलाइन क्लास को लेकर अभिभावक के दहशत में हैं। राजधानी पटना के कई स्कूलों ने पांचवीं तक की कक्षा को ऑनलाइन कर दिया है। अब इन कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी ऑनलाइन ही ली जायेगी। स्कूलों द्वारा यह निर्णय बुधवार सुबह लिया गया। बच्चों के वायरल बुखार होने से अभिभावक दहशत में हैं। नॉट्रेडम एकेडमी की बात करें तो अभिभावकों द्वारा स्कूल पर काफी दबाव दिया जा रहा था। ऐसे में बुधवार सुबह में स्कूल प्रशासन ने पांचवीं तक के सभी बच्चों को ऑनलाइन कक्षा शुरू करने की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन की मानें तो एक से पांचवी तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी अब ऑनलाइन ही ली जायेगी। 


उधर लोयेला हाईस्कूल ने भी एक से पांचवी तक का क्लास ऑनलाइन कर दिया है। वहीं सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के प्राचार्य फादर किस्ट्र ने बताया कि प्राइमरी में ऑनलाइन क्लासेज के लिए शुक्रवार को फैसला लिया जायेगा।


स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को समझा रहे हैं। डान बास्को एकेडमी की प्राचार्य मेरी अल्फांसो के मुताबिक अभिभावकों में दहशत है। ऐसे में अभिभावकों को समझाया जा रहा है। अभिभावकों की काउंसिलिंग की जा रही है। चौथी से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा ऑफलाइन ही स्कूल में 20 अक्टूबर से ली जायेगी। वहीं एक से तीसरी कक्षा तक की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।

टैग्स