ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, जान लीजिए अपडेट

PATNA : बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी पहले से जारी है लेकिन अब राजधानी पटना में कई इलाकों के अंदर आज बिजली कटने वाली है। दरअसल बिजली मेंटेनेंस और नाला उड

पटना के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, जान लीजिए अपडेट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी पहले से जारी है लेकिन अब राजधानी पटना में कई इलाकों के अंदर आज बिजली कटने वाली है। दरअसल बिजली मेंटेनेंस और नाला उड़ाही के लिए पटना के अलग अलग फीडर आज बंद रहेंगे। इन फिडर्स से जिन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है वहां आपूर्ति बाधित रहेगी। राजस्थानी के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से पावर कट शुरू हो गया है जो दोपहर बाद तक जारी रहेगा।


सबसे पहले बात करें एसके नगर फीडर की तो यहां सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस फीडर के बंद होने के कारण श्री कृष्णा नगर चकारम और आयकर गोलंबर के इलाके में बिजली गायब रहेगी। बुद्धा कॉलोनी फीडर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगा, इस कारण बुद्धा कॉलोनी, वंशी घाट और मंदिरी के इलाके में बिजली गायब रहेगी। राजीव नगर फीडर बंद होने के कारण राजीव नगर के रोड नंबर 8 से 15 और इंद्रपुरी के रोड नंबर 10 से 15 तक बिजली आपूर्ति 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।


राजीव नगर का एक और फीडर बंद होने के कारण सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक मजिस्ट्रेट कॉलोनी और नालंदा कॉलोनी में पावर कट रहेगा। इसके अलावा दीघा फीडर 10:00 से 12:00 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण पाटलिपुत्र, दीघा बाजार, रेलवे एमआईसी कॉलोनी, हरिपुर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक बस स्टैंड, गोला बाजार, सुल्तानपुर चौकी, बीबीगंज और सिटी पॉइंट में बिजली कट रहेगी। 


इसके अलावा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दानापुर थाना, झुंझुनू रोड और सदर बाजार में पावर कट रहेगा। 12:00 से 3:00 तक शब्द पूरा कृषि फॉर्म इलाके में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक आनंदपुरी गांधीनगर और जल परिषद कार्यालय में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आरएमएस कॉलोनी राम लखन पथ इंदिरा नगर बिग्रहपुर और चांगर इलाके में पावर कट रहेगा।

टैग्स