ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना से 30KM दूर बख्तियारपुर फोरलेन पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

PATNA: राजधानी पटना से 30KM दूर फतुहा-बख्तियारपुर फोर लेन पर दौलतपुर गांव के मैट्रो यार्ड के पास र

पटना से 30KM दूर बख्तियारपुर फोरलेन पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: राजधानी पटना से 30KM दूर फतुहा-बख्तियारपुर फोर लेन पर दौलतपुर गांव के मैट्रो यार्ड के पास रविवार की रात्रि एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई।


 स्कॉर्पियो सवार पटना से कटिहार जा  रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।आग लगते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस की डायल 112 की टीम को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम ने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया तब जाकर अग्निशमन की  एक यूनिट पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया।


फिलहाल इस घटनाक्रम में किसी को हताहत होने कोई सूचना नहीं  है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो में लगी  आग के तुरंत बाद ही चालक ने स्कॉर्पियो में सवार सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात्रि में एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से पटना से कटिहार जा रही थी। पटना बख्तियारपुर स्टेट हाईवे स्थित दौलतपुर गांव के सामने मैट्रो यार्ड के पास अचानक चलती  कार से धुआं निकलता देख स्कॉर्पियो को दूसरे वाहन ने ओवरटेक कर आग लगने की सूचना दी।


स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों को आनन - फानन में बाहर निकाला गया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। पटना के फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसके बाद  फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।


फायर ब्रिगेड के कुंदन कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो से कुछ लोग पटना से कटिहार की ओर जा रहे थे। स्कॉर्पियो से धुआं उठता देख दूसरे वाहन चालक ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर चालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चालक ने स्कॉर्पियो खड़ी कर उसमें सवार सभी को बाहर निकाला। इस दौरान स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। 


चालक के अनुसार इंजन के शॉर्ट सर्किट से स्कॉर्पियो में आग लगी हालांकि इस घटना में किसी के जान की कोई क्षति नहीं हुई है।