ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के अस्पतालों में अब ऑनलाइन सेवा, DM कुमार रवि ने की शुरुआत

PATNA : पटना के अस्पतालों में आज से ऑनलाइन सेवा की शुरुआत हो गई है. रोगियों को सरल सहज और जल्दी से मेडिकल सुविधाएं मिल पाए इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है.

पटना के अस्पतालों में अब ऑनलाइन सेवा, DM कुमार रवि ने की शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के अस्पतालों में आज से ऑनलाइन सेवा की शुरुआत हो गई है. रोगियों को सरल सहज और जल्दी से मेडिकल सुविधाएं मिल पाए इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है. पटना के डीएम कुमार रवि ने इस सेवा का शुभारंभ कर दिया है. अब नई व्यवस्था लागू होने के साथ कंप्यूटराइज्ड और सेंट्रलाइज्ड तरीके से मेडिकल सुविधाओं की मॉनिटरिंग हो पाएगी.


डीएम कुमार रवि ने प्राथमिक एवं प्रायोगिक तौर पर आज गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में इस सेवा की शुरुआत की. पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के साथ-साथ फुलवारीशरीफ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इसकी शुरुआत की गई है. डीएम कुमार रवि ने अस्पताल में आईटी कार्य से संबंधित सभी तकनीकी सुविधाओं का शत-प्रतिशत इंतजाम सुनिश्चित करने और रोगियों को सरकारी निर्देश के मुताबिक ही सुविधा प्रदान करने का दिशा निर्देश दिया है.


अब रोगी को अस्पताल पहुंचने पर उनका संजीवनी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. इसके साथ ही संबंधित रोगी के इलाज के बारे में सभी जानकारी ऑनलाइन रहेगी जिससे रोगी को दिखाने की तिथि, डॉक्टर का नाम, अस्पताल का नाम, जांच रिपोर्ट, सुझाव की गई दवा संबंधित अन्य तरह के डिटेल भी ऑनलाइन होंगे, रोगी को कहीं दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि अब उसे इलाज के लिए संबंधित सभी विवरण अपने ऑनलाइन एप या पोर्टल पर दिख जाएंगे. संजीवनी पोर्टल के लिए संबंधित अस्पतालों में एक निबंधन काउंटर भी बनाया गया है.